Posts

Showing posts from August, 2020

राजस्थान: आज बाहर निकलेगी ‘वर्चुअल’ BJP, बिजली दफ्तरों पर 'हल्ला बोल', ‘प्रोटोकोल’ का रखना होगा ध्यान

Image
राजस्थान: आज बाहर निकलेगी ‘वर्चुअल’ BJP, बिजली दफ्तरों पर 'हल्ला बोल', ‘प्रोटोकोल’ का रखना होगा ध्यान https://ift.tt/2YPnQDV जयपुर। प्रदेश भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम जारी है। तय कार्यक्रम के तहत आज बिलजी मुद्दे को लेकर प्रदेश के सभी मंडल स्तर पर धरने-प्रदर्शन होंगे। इस दौरान सरकार का विरोध जताने के लिए सांकेतिक पुतला दहन भी किया जाएगा। बिजली विभाग के एक्सईएन, एईएन और जेईएन दफ्तरों में पहुंचकर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता अफसरों को अपनी मांगों का ज्ञापन देंगें। ‘वर्चुअल’ से बाहर निकलेगी भाजपा कोरोना संक्रमणकाल के दौरान प्रदेश भाजपा ने लगभग सभी कार्यक्रम ‘वर्चुअल’ माध्यम से ही किये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम केंद्रीय संगठन स्तर के नेताओं का संबोधन हों या महत्वपूर्ण बैठकें या संगोष्ठियां-कार्यशालाएं, इन सभी को बंद कमरे में रहकर आयोजित किया गया है। विभिन्न मुद्दों पर सरकार का विरोध जताने के लिए ‘वर्चुअल’ प्लेटफॉर्म पर ही फोकस किया गया है। लेकिन अब लम्बे समय बाद पार्टी के नेता-कार्यकर्ता बाहर निकलकर धरने-प्रदर्शन करते नज़र आयेंगे। करना...

Budh Transit 2020 : कारोबार में लाभ लेकर आ रहे बुधदेव, परवान चढ़ेगा इन लोगों का प्यार

Image
Budh Transit 2020 : कारोबार में लाभ लेकर आ रहे बुधदेव, परवान चढ़ेगा इन लोगों का प्यार https://ift.tt/3gD6eBe जयपुर . नवग्रहों में बुध ग्रह को प्रमुख रूप से व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। यह सबसे छोटा ग्रह है जिसे राजकुमार भी कहा जाता है। 2 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बुध 22 सितंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुध का यह राशि परिवर्तन (Budh rashi parivartan 2020) खासतौर पर व्यापार—व्यवसाय के लिए बेहद शुभ रहेगा। कारोबार में लगे ज्यादातर जातकों को इस अवधि में बड़ा फायदा हो सकता है। मेष बुध ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए छठे भाव में होगा। नौकरी करनेवालों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा, इस राशिवालों को नौकरी में पदौन्नति मिल सकती है। कोई नया बेहतर जॉब पाने के लिए भी यह गोचर अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा पर वैवाहिक जीवन में सुख मिलेंगे। वृषभ वृषभ राशि के जातकों के पंचम भाव में बुध ग्रह गोचर करेगा। इससे खासतौर पर स्टूडेंट को विशेष लाभ मिलेगा। मैनेजमेंट से ...

उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कृषि विभाग ने की छापेमारी, खामियां मिलने पर सचिव पर एफआईआर दर्ज

Image
उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कृषि विभाग ने की छापेमारी, खामियां मिलने पर सचिव पर एफआईआर दर्ज https://ift.tt/34IiAps अमेठी. जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में यूरिया खाद की कालाबाजारी व बढ़ते दामों की शिकायत को लेकर कृषि विभाग व अन्य के अधिकारियों द्वारा साधन सहकारी समितियों व उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे ने बताया कि साधन सहकारी समिति चंदौकी विकासखंड शाहगढ़ के सचिव द्वारा दिनांक 4 जुलाई 2020 से 20 जुलाई 2020 तक अपने ही परिवार के 3 सदस्यों कुसुम सिंह 387 बोरी, प्रतिमा सिंह 610 बोरी व केश कुमारी सिंह 400 बोरी यूरिया बिना पीओएस मशीन से विक्रय की। शिकायत जांचोपरांत सही पाए जाने पर उक्त सचिव फत्ते बहादुर के विरुद्ध मुंशीगंज थाने में एफआईआर संख्या-0274 दर्ज हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि यूरिया खाद को लेकर कहीं पर भी गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने बताया कि पीओएस मशीन आधार से बिक्री करने हेतु उपलब्ध कराई गई है जो उर्वरक विक्रे...

राज्य सूची में टोंक केे 122 कोरोना रोगी गायब!

Image
राज्य सूची में टोंक केे 122 कोरोना रोगी गायब! https://ift.tt/2EIWybn विजय जैन टोंक. कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर की ओर से रविवार सुबह जारी हुई रिपोर्ट में टोंक के 122 रोगी गायब है। ऐसे में यह अंतर प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीज, मृत्यु, उपचाराधीन रोगियों की संख्या में भी आ रहा है। ऐसा भी नहीं है कि टोंक में कोरोना संक्रमण से जुड़े चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जयपुर-टोंक की रिपोर्ट में आ रहे अंतर के बारे में पता नहीं है, लेकिन किसी ने भी इसे दूर करने की जहमत नहीं उठाई है। वहीं आमजन दोनों रिपोर्ट में आ रहे विरोधाभास से भ्रमित हो रहे है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार टोंक में रविवार को छह पॉजिटिव आने के साथ कुल संख्या 606 हो गईहै, जबकि टोंक कोरोना सेल से जारी सूची के अनुसार 12 पॉजिटिव आने के साथ ही कुल संख्या 728 हो गई है। ऐसे में दोनों रिपोर्ट में ही 122 मरीजों का अंतर आ रहा है। टोंक में 19 तो जयपुर में 11 मौत: रोगियों की संख्या में भारी अंतर होने के साथ ही कोरोना से मौत के मामले में भी अलग-अलग आ रहे है। टों...

JEE NEET 2020: 2 शिफ्ट में होगा जेईई का इग्जाम, परीक्षा से 45 मिनट पहले पहुंचना होगा सेंटर

Image
JEE NEET 2020: 2 शिफ्ट में होगा जेईई का इग्जाम, परीक्षा से 45 मिनट पहले पहुंचना होगा सेंटर https://ift.tt/3hNA9rO रायपुर. परीक्षा निरस्त होने की आशंकाओं के बीच जेईई और नीट (JEE NEET 2020) की परीक्षाओं की तैयारी प्रदेश में शुरु हो गई है। प्रदेश समेत जिले के पालक अपने बच्चों को इम्तहान दिलाने के लिए सेंटर भेजने की तैयारी कर रहे है। नोडलों के निर्देश पर सेंटर संचालकों ने भी जेईई और नीट की परीक्षा लेने की तैयारियां शुरू कर दी है। सेंटर में कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। जेईई का इग्जाम (JEE Exam 2020) 2 सितंबर से 6 सितंबर तक चलेगा। तो वहीं नीट का इग्जाम (NEET Exam 2020) 13 सितंबर को होगा। नीट के इग्जाम में अभी देरी होने के चलते जिला प्रशासन और समन्वयको ने पूरा फोकस जेईई की परीक्षा में रखा है। जेईई की परीक्षा के मद्देनजर राजधानी रायपुर में सरोना स्थित आईओएन डिजिटल जोन को सेंटर बनाया गया है। इन सेंटर में 1 हजार 64 से ज्यादा परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। कोविड की गाइड लाइन के मद्देजनर 2 सितंबर से 6 सितंबर तक इस सेंटर में प्रतिदिन लगभग 400 परीक्षार्थी पहुंचेगे। इन परीक्षार...

हाईकोर्ट: वर्चुअल के साथ ओपन कोर्ट में भी सुनवाई की तैयारी, सितंबर से कामकाज की व्यवस्था में बदलाव

Image
हाईकोर्ट: वर्चुअल के साथ ओपन कोर्ट में भी सुनवाई की तैयारी, सितंबर से कामकाज की व्यवस्था में बदलाव https://ift.tt/3hM59bF बिलासपुर. हाईकोर्ट के कामकाज में अगले माह से बदलाव लाने की तैयारी की जा रही है। नई गाइडलाइन के मुताबिक वर्चुअल के साथ ओपन कोर्ट में भी सुनवाई की जाएगी कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर 23 मार्च से देशभर में लॉकडाउन के बाद हाई कोर्ट के कामकाज पर भी असर पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट की एडवाइजरी के बाद हाईकोर्ट और प्रदेशभर के जिला कोर्ट में भी कामकाज बंद है। हाई कोर्ट में कामकाज 2 माह पूरी तरह बंद रहने के बाद लगभग 3 माह से वर्चुअल सुनवाई चल रही है। लगभग एक माह से हाईकोर्ट में सभी डिवीजन व सिंगल बेंच बैठ रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक पांच सितंबर से हाईकोर्ट में नई व्यवस्था शुरू हो रही है। अब ओपन व वर्चुअल दोनों ही कोर्ट में सुनवाई का निर्णय लिया गया है। सब कुछठीक रहा तो सप्ताह में तीन दिन ओपन कोर्ट में सुनवाई होगी दो दिन वर्चुअल कोर्ट लगेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीके केशरवानी ने कहा कि हाईकोर्ट के काम में इससे तेजी आएगी। जिला न्यायालयों में काम अभी भी बंद प्रदेशभर...

अभिनेत्री Mandana Karimi ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद लिया फैसला, Instagram को अलविदा

Image
अभिनेत्री Mandana Karimi ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद लिया फैसला, Instagram को अलविदा https://ift.tt/2YOtfes नई दिल्ल्ली। इन दिनों सेलेब्स के लिए Social Media मुसीबत बन गया है। रोज़ाना किसी ना किसी स्टार की ट्रोलिंग की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा लग रहा है कि ट्रोलिंग करना एक ट्रेंड से बन गया है। वहीं इस डर से कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया को बाय कह चुके हैं। वहीं कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अब तुरंत ट्रोलर्स को जवाब देकर उनको मुंहतोड़ जवाब देते हैं। अब ट्रोलिंग का शिकार 'Bigg Boss 9' फेम एक्स कंटेस्टेंट Mandana Karimi हो गई हैं। वैसे तो अभिनेत्री काफी समय से ट्रोल हो रही थी। उनकी हर पोस्ट पर लोग अभद्र टिप्पणी करते थे। जिससे परेशान होकर एक्ट्रेस ने अब बड़ा फैसला ले लिया है। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली Madana Karimi रोज़ाना बहुत सारी पोस्ट शेयर करती हैं। वह अपने फैंस से इसके माध्यम से जुड़ी रहती हैं। लेकिन इस बार ट्रोलर्स ने सारी हदें पार कर दीं। जिसके बाद अभिनेत्री ने तंग आकर Instagram को ही अलविदा कह दिया। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक वीडियो शेयर किय...

नर्मदा किनारे के गांवों में बाढ़ से कइयों की गृहस्थी तबाह, पानी में घिरे लोगों को नाव से निकाला

Image
नर्मदा किनारे के गांवों में बाढ़ से कइयों की गृहस्थी तबाह, पानी में घिरे लोगों को नाव से निकाला https://ift.tt/2EJ7LIW हरदा/हंडिया। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश और तीन बांधों का पानी छोड़े जाने से नर्मदा में आई बाढ़ ने किनारे के गांवों में खासी तबाही मचाई। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हंडिया, गोंदागांव गंगेश्वरी, छीपानेर, लछौरा, शमशाबाद और जलोदा समेत नर्मदा किनारे के गांवों में बाढ़ का पानी घरों में भरा गया। छीपानेर में रात 2 बजे से यह स्थिति बनी तो लोग अपना गृहस्थी का सामान बचाने में जुट गए। किसी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सामान रखा तो कोई इसे छत पर लेकर गया। बाढ़ के पानी में घिरे कई लोगों को नाव से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। छीपानेर गांव में कहीं चार तो कहीं पांच फीट पानी भराया। रविवार सुबह से नर्मदा के जलस्तर में कुछ कमी आना शुरू हुई, हालांकि शाम तक उतना पानी नहीं उतरा जिससे लोगों को राहत मिले। वहीं हंडिया के अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी भरा गया। कुछ घरों में कमर तक पानी रहा। इससे लोगों का गृहस्थी का सामान खराब हो गया। स्कूल सहित कई शासकीय कार्यालय भवन भी बाढ़ की चपेट मे...

रविवार को टोटल लॉकडाउन के बीच बैंकों व पंचायतों में हुई फसल बीमा की प्रक्रिया

Image
रविवार को टोटल लॉकडाउन के बीच बैंकों व पंचायतों में हुई फसल बीमा की प्रक्रिया https://ift.tt/2EFrfOO खिरकिया. किसानों की खराब फसलों का बीमा कराने के लिए विभागीय अधिकारी कर्मचारी रविवार को अवकाश के बावजूद पंचायतों में कार्य करते रहे। किसानों की परेशानियों को कम करने के लिए पंचायत मुख्यालय पर ही फसल बीमा के आवेदन स्वीकार किए गए। वहीं उनकी प्रक्रियाएं पूर्ण की। पंचायतों के अलावा रविवार को नगर की सभी राष्ट्रीयकृत व सहकारी बैंकों की शाखाएं भी खुली रही। खसरा नकल निकालने सहित फसल बीमा संबंधी कार्यों के लिए ऑनलाइन व कियोस्क शाखाओं को खोलने की अनुमति प्रशासन द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2020 के अंतर्गत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। ऐसे में प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में हजारों किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया, लेकिन अब तिथि नजदीक है, तो किसान चिंतित होकर अपनी फसलों का बीमा करा रहे हैं, ताकि उन्हें अपने नुकसान की कुछ राहत राशि मिल सके। इसके चलते जहां रविवार को टोटल लॉकडाउन के बीच बैंकों एवं पंचायत मुख्यालयों पर किसानों की भीड़ लगी रही। प्रधानमंत्री फसल बीम...

Govt Jobs: SSC, HAL सहित इन विभागों में निकली हजारों भर्तियां, करें अप्लाई

Image
Govt Jobs: SSC, HAL सहित इन विभागों में निकली हजारों भर्तियां, करें अप्लाई https://ift.tt/32ymTkg SSC, HAL सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स व उनमें मांगी गई एजुकेशनल क्वालिफिकेशन्स के बारे में... एसएससी पद- कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद संख्या- कुल 5846 पद अंतिम तिथि- 7 सितंबर, 2020 https://ssc.nic.in/ ईसीआइएल पद- आइटीआइ ट्रेड अप्रेंटिस पद संख्या- कुल 285 पद अंतिम तिथि- 19 सितंबर, 2020 http://www.ecil.co.in/ एनसीटीई पद- असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि पद संख्या- कुल 18 पद अंतिम तिथि- 19 सितंबर, 2020 https://ncte.gov.in आइबीएसडी पद- प्रोजेक्ट साइंटिस्ट आदि पद संख्या- कुल 16 पद अंतिम तिथि- 7 सितंबर, 2020 http://ibsd.gov.in आइसीएफआरई पद- टेक्नीकल असिस्टेंट आदि पद संख्या- कुल 107 पद अंतिम तिथि- 15 सितंबर, 2020 www.frirecruitment.icfre.gov.in हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड पद- अप्रेंटिस पद संख्या- कुल 08 पद अंतिम तिथि- 7 सितंबर, 2...

बेटों को गरीब बताकर पीएम आवास लेने वाला उपयंत्री निलंबित

Image
बेटों को गरीब बताकर पीएम आवास लेने वाला उपयंत्री निलंबित https://ift.tt/3bi254D छतरपुर। अपने बेटों को गरीब बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने वाले उपयंत्री को निलंबित किया गया है। उपयंत्री ने अपनी सास के नाम मकान का बिजली बिल का 1 लाख 60 हजार 678 रुपए का भी नगरपालिका की राशि से चुका दिया। इन मामलों का खुलासा होने पर नगरीय प्रशासन आयुक्त एवं विकास ने उपयंत्री को निलंबित कर दिया है। उपयंत्री अशोक दीक्षित एक साल पहले छतरपुर नगरपालिका में पदस्थ थे, उसी कार्यकाल में घालमेल करने के आरोप पर कार्रवाई की गई है। छतरपुर नगरपालिका में विद्युत उपयंत्री के पद पर रहते हुए अशोक दीक्षित ने अपनी सास मन्नू द्विवेदी के नाम दर्ज पेप्टेक टाउन स्थित मकान का 160678 रुपए बिजली बिल नगर पालिका छतरपुर की राशि से चुकाया था। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में घोटाला करते हुए अपने बेटे आकाश दीक्षित के नाम पर डीपीआर तैयार करते हुए 1 लाख रुपए का लाभ लिया। इसके बाद दूसरे बेटे अभिषेक दीक्षित के नाम पर डीपीआर तैयार कराते हुए 1 लाख रुपए खाते में डलवाए। इन मामलों की शिकायतें नगरीय प्रशासन और विकास आय...

भय से मुक्ति पाने के लिए की जाती है ये खास उपासना, जानें भगवान शिव के 108 नाम...

Image
भय से मुक्ति पाने के लिए की जाती है ये खास उपासना, जानें भगवान शिव के 108 नाम... https://ift.tt/2Dc8How संहार के देवता भगवान शिव को सनातन धर्म के आदि पंच देवों में से एक प्रमुख देव माना जाता है। वहीं त्रिदेवों में भी भगवान शिव एक हैं। सप्ताह में जहां सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, वहीं भगवान भोलेनाथ बड़े ही भोले और दयालु हैं। शिवलिंग पर सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से ही ये खुश हो जाते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, शिव जी जितने सौम्य और कोमल हैं, वे उतने ही उग्र हैं और इन सभी का उल्लेख शास्त्रों में पढ़ने को मिलता है। शिवजी का भोलेनाथ स्वरुप लोगों की श्रद्धा भक्ति से प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करता है। वहीं शिव का काल भैरव रूप दुष्ट और पापियों का संहार करता है। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार अनेक देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है। प्रत्येक देवता के पूजन का अपना एक विशेष महत्व है और इनकी पूजा से विभिन्न आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथनों के अनुसार शिव शंकर या महादेव संहार के देवता माने गए हैं। संसार क...

ISI की मदद से पाकिस्तान जा रहे खालिस्तानी आ​तंकियों को किया गिरफ्तार

Image
ISI की मदद से पाकिस्तान जा रहे खालिस्तानी आ​तंकियों को किया गिरफ्तार https://ift.tt/32E73VB नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। उसने प्रतिबंधित संगठन 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' के दोनों संदिग्ध आतंकी इंद्रजीत सिंह गिल और जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये आईएसआई की मदद से पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण लेने की तैयारी कर रहे थे। इन संदिग्धों को दिल्ली से नेपाल पहुंचना था, जहां से इन्हें आईएसआई ISI की मदद से पाक जाना था। वहां इन्हें आतंकी प्रशिक्षण देने की तैयारी थी। इसके बाद पंजाब के कुछ और नौजवानों को संगठन से जोड़कर उन्हें खास ट्रेनिंग देने की योजना थी। इस बात का खुलासा दोनों संदिग्धों से पूछताछ में हुआ है। संदिग्धों का कहना है कि वे खालिस्तान समर्थित चैनल देखकर इस ओर आकर्षित हुए। ये व्हाट्सऐप के जरिए 'सिख फॉर जस्टिस' के सदस्य बने। ये लगातार विदेश में रहने वाले खालिस्तानी समर्थकों से जुड़े थे। इनके जरिए ये योजना तैयार की गई थी। इसके तहत इन्हें दिल्ली से नेपाल जाना था। वहां आईएसआई की मदद से इन्हें पाकिस्तान लाया जाता। झंडा फहराने का...

Coronavirus in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 225632 पहुंचा, अब तक 3423 की मौत

Image
Coronavirus in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 225632 पहुंचा, अब तक 3423 की मौत https://ift.tt/2QFDvkA लखनऊ. उत्तर प्रदेश में रविवार 1,39,454 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हुई तो उसमें से अब तक के सबसे ज्यादा 6,233 लोग संक्रमित निकले। इससे पहले 26 अगस्त को राज्य में सबसे ज्यादा 5898 मरीज मिले थे। अब राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 2,25,632 पहुंच गया है। जबकि 1,67,543 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 67 और मरीजों की मौत के साथ अब तक कुल 3,423 लोगों की मौत हो चुकी है। अब राज्य में 54,666 एक्टिव केस हैं। वहीं राज्य में अभी तक कुल 54.90 लाख लोगों की कोरोना जांच करवाई जा चुकी है। लखनऊ की स्थिति सबसे ज्यादा खराब उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ की स्थिति ज्यादा खराब है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां सबसे ज्यादा 999 कोरोना वायरस संक्रमित रोगी मिले हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 7,168 एक्टिव केस लखनऊ में हीं हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कानपुर में 3180 एक्टिव केस, तीसरे नंबर पर प्रयागराज में 2935 एक्टिव केस, चौथे नंबर पर गोरखपुर में 2551 एक्टिव केस और पांचवें नंबर पर 1778 एक्टिव के...

Coronavirus : भारत बना दुनिया का पहला देश, 24 घंटे में 80092 नए केस आए सामने

Image
Coronavirus : भारत बना दुनिया का पहला देश, 24 घंटे में 80092 नए केस आए सामने https://ift.tt/32CpKZC नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) का विस्फोट चरम पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमित 80092 नए केस सामने आए। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ भारत ( Coronavirus in India ) एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत में कोरोना वायरस पिछले एक सप्ताह से तेजी से पांव पसार रही है। लगातार 5वें दिन 76 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। रविवार को तो यह आंकड़ा 80,092 रहा, जबकि 970 लोगों की मौत हुई है। देखा जाए तो वीकेंड पर 9 अगस्त को 63,651 पॉजिटिव के केस दर्ज किए गए थे, जो किसी भी रविवार के दिन सबसे अधिक थे, लेकिन अब यह आंकड़ा कोरोना के नए मरीजों के सामने बहुत पीछे छूट गया है। इस सप्ताह कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मामलों में 13.1% की तेजी आई है, जबकि यह आंकड़ा पिछले सप्ताह 10.9 रहा था। लगातार चौथे दिन एक हजार के आस-पास मौतें दर्ज की गईं। यह पिछले सप्ताह से कहीं अधिक है। आ...

बाढ़ में फंसे लोगों का कैसे रेस्क्यू करती है भारतीय सेना, एयरफोर्स ने जारी किया राहत-बचाव का वीडियो

Image
बाढ़ में फंसे लोगों का कैसे रेस्क्यू करती है भारतीय सेना, एयरफोर्स ने जारी किया राहत-बचाव का वीडियो https://ift.tt/2QDe2Iz बालाघाट. भारी बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। देवास, हरदा, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, खंडवा आदि जिलों में बाढ़ का अधिक असर हुआ है। कई गाँव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वहां मकानों की पहली मंजिल तक पानी भर गया है। खेत पूरी तरह डूब गए हैं। सेना ने संभाला मोर्चा भीषण बाढ़ के लिए सेना की मदद बुलाई गई है। भारतीय वायुसेना ने बाढ़ में फंसे लोगों का एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो बालाघाट जिले का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से भारतीय वायुसेना के जवान बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। नर्मदा का रौद्र रूप बता दें कि नर्मदा नदी के 10 किलोमीटर तक दोनों ओर के क्षेत्रों में बाढ़ का असर है। नर्मदा नदी की सहायक नदियों का पानी नर्मदा में जाने के बजाय वापस आने से उनके आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। सरकार द्वारा बचाव व राहत...

Arrest: पुलिस के हत्थे चढ़े बीसी संचालक परिवार के मैंबर

Image
Arrest: पुलिस के हत्थे चढ़े बीसी संचालक परिवार के मैंबर https://ift.tt/2YLZ3kg अजमेर. मोटे ब्याज का लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाला बीसी संचालक के परिवार के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अलवर गेट थाना पुलिस ने रविवार को डेढ़ साल से फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह विभिन्न स्थानों पर फरारी काट रहे थे। अलवर गेट थाना प्रभारी सुनीता गुर्जर ने बताया कि चैतन्य मार्ग नगरा निवासी गुप्ता परिवार बीसी/एफडी संचालन करता था। इन्होंने लोगों को आकर्षक ब्याज का झांसा देकर बीसी, एफडी के नाम पर करोड़ों रुपए जमा कर लिए। परिवार का मुखिया पूर्व में पकड़ा जा चुका है। करोड़ों रुपए लेकर फरार करीब डेढ़ साल पहले गुप्ता परिवार हजारों लोगों के निवेश किए करोडों रुपए समेटकर फरार हो गया। इसमें ढाई से तीन हजार पीडि़त शामिल थे। इन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज कराए था। पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल टीम का गठन किया। टीम ने कई जगह दबिश भी दी। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। गुजरात और जयपुर से गिरफ्तार पुलिस ने देशभर में आरोपियों की तलाश जारी रखी। मुखबिर की सूचना और कॉल डिटेल ...

सत्ता-संगठन में तालमेल के लिए Rahul Gandhi Formula लागू करने की तैयारी में कांग्रेस

Image
सत्ता-संगठन में तालमेल के लिए Rahul Gandhi Formula लागू करने की तैयारी में कांग्रेस https://ift.tt/32Ik00z शादाब अहमद नई दिल्ली. राजस्थान में कांग्रेस सरकार को संकट ( rajasthan political crisis ) से निकालने के बाद अब सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल के लिए राहुल फॉर्मूला ( Rahul Gandhi formula ) लागू करने की तैयारी चल रही है। पार्टी ने पिछले एक साल के दौरान करीब 1 लाख 37 हजार कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करवाई है। इनमें वह कार्यकर्ता है, जिन्होंने बूथ पर काम किया है। साथ ही कांग्रेस के शक्ति अभियान से जुड़े हैं। राज्य स्तरीय राजनीतिक नियुक्ति से पहले जिले व ब्लॉक पर इन कार्यकर्ताओं को सत्ता का भागीदार बनाया जाएगा। Corona Crisis के बीच Ramlila की तैयारी शुरू, Manoj Tiwari बनेंगे अंगद तो Ravi Kishan निभाएंगे भरत की भूमिका कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि किसी भी राज्य में जब भी कांग्रेस की सरकार बनती है, तब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे गंभीरता से लिया था। उन्होंने अध्यक्ष रहते हुए निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की सत्...

Ravi Yoga 2020 : कभी असफल नहीं होते इस योग में शुरू किए गए प्रयास

Image
Ravi Yoga 2020 : कभी असफल नहीं होते इस योग में शुरू किए गए प्रयास https://ift.tt/34NXdTy जयपुर . 31 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से रवि योग प्रारंभ होगा। यह बहुत लाभदायक योग है और इस योग में शुरू किए जानेवाले सभी कार्य जरूर पूरे होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अकेला रवि योग अनेक अशुभ योगों को दूर कर देता है। नवग्रहों के राजा सूर्य का अभीष्ट प्राप्त होने के कारण रवि योग प्रभावशाली माना जाता है। रवि योग में कर्ज के बोझ से निकलने की कोशिश और जटिल आपरेशन आदि कार्यों में पूरी तरह से सफलता प्राप्त होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि इस दिन सूर्य की पूजा की जाती है। गाय को गेहूं खिलाने का भी विधान है। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से मन की कामना पूरी होने के साथ ही कई परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। रवि योग के दौरान किए गए प्रयास कभी पूरी तरह असफल नहीं होते। रवि योग दरअसल भगवान सूर्य देव की कृपा पाने का श्रेष्ठ मौका है। पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार रवि योग के दिन सुबह जल्दी उठ कर नहा धोकर सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्य देवता की विधि विधान से पूजा करें। स...

JEE-NEET देने वाले छात्रों को बड़ी राहत, सीएम ने की घोषणा- छात्रों को जारी होंगे पास परिवहन सुविधा होगी निशुल्क

Image
JEE-NEET देने वाले छात्रों को बड़ी राहत, सीएम ने की घोषणा- छात्रों को जारी होंगे पास परिवहन सुविधा होगी निशुल्क https://ift.tt/3bdb4E1 भोपाल. जेईई मेन( JEE) और नीट (NEET) की परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिली है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जो इस साल जेईईमेन और नीट 2020 में सम्मिलित हो रहे हैं। मिलेगी निशुल्क सुविधा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि JEE और NEET की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को कोरोना के कारण समस्या न हो, इस उद्देश्य से आने-जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन साधन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी को 181 या मध्यप्रदेश ई पास पोर्टल https/mapit.gov.in/covid-19 पर संपर्क कर रजिस्टर करना होगा। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों को नाम, पता, मोबाइल नंबर, परीक्षा की दिनांक और स्थान (कहां से कहां) उल्लेख करना होगा। संबंधित जिला प्रशासन परीक्षार्थी को यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा। परीक्षार्थी यदि चाहे तो उसके एक सहयोगी को भी परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए दो तरफ की नि:शुल्क परिवहन सुविधा ...