अभिनेत्री Mandana Karimi ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद लिया फैसला, Instagram को अलविदा

अभिनेत्री Mandana Karimi ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद लिया फैसला, Instagram को अलविदा

https://ift.tt/2YOtfes

नई दिल्ल्ली। इन दिनों सेलेब्स के लिए Social Media मुसीबत बन गया है। रोज़ाना किसी ना किसी स्टार की ट्रोलिंग की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा लग रहा है कि ट्रोलिंग करना एक ट्रेंड से बन गया है। वहीं इस डर से कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया को बाय कह चुके हैं। वहीं कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अब तुरंत ट्रोलर्स को जवाब देकर उनको मुंहतोड़ जवाब देते हैं। अब ट्रोलिंग का शिकार 'Bigg Boss 9' फेम एक्स कंटेस्टेंट Mandana Karimi हो गई हैं। वैसे तो अभिनेत्री काफी समय से ट्रोल हो रही थी। उनकी हर पोस्ट पर लोग अभद्र टिप्पणी करते थे। जिससे परेशान होकर एक्ट्रेस ने अब बड़ा फैसला ले लिया है।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली Madana Karimi रोज़ाना बहुत सारी पोस्ट शेयर करती हैं। वह अपने फैंस से इसके माध्यम से जुड़ी रहती हैं। लेकिन इस बार ट्रोलर्स ने सारी हदें पार कर दीं। जिसके बाद अभिनेत्री ने तंग आकर Instagram को ही अलविदा कह दिया। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इस बात को लेकर जानकारी दी। साथ वीडियो को शेयर करते हुए वह लिखती हैं कि 'एक शरीर से ज्यादा, एक सेक्सी मॉडल/एक्ट्रेस से ज्यादा, एक खूबसूरत चेहरे से ज्यााद...वह सोशल मीडिया पर ईमानदार, खुले विचारों के साथ रियल रही हैं। उन्होंने हमेशा उनसे नफरत करने वालों को काफी प्यार से देखा है।'

मंदना ने लोगों से कहा कि 'उन्होंने उन्हें धोखा दिया और खूब तंग किया। ट्रोलर्स ने उन्हें और उनके चाहने वालों पर बेहद ही भद्दी टिप्पणियां की। जिससे वह काफी परेशान हो गई हैं। उन्हें, उनके दोस्तों और परिवार को स्टॉल्क किया गया। मंदना ने पोस्ट में लोगों को झाड़ लगाते हुए कहा कि लोगों को उनके खुले शरीर को कुछ भी कहने का कोई हक नहीं मिल गया। उन्हें काफी दुख हो रहा है कि आज वह ऐसी परिस्थितियों में पहुंच गई हैं। जहां अब उन्हें एक सख्त एक्शन लेना पड़ रहा है। मंदना ने पोस्ट में बताया कि वह खुद के लि यह नहीं कर रही हैं बल्कि वह अपने परिवार और उनके चाहने वालों के लिए यह कर रही हैं। वह लोग मंदन संग हो रहे बर्ताव को सहन नहीं पा रहे हैं। पोस्ट के अंत में अभिनेत्री ने लोगों से बाय कहा और अच्छे ढंग से रहने की सलाह दी।'





August 31, 2020 at 08:03AM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments

Popular posts from this blog

Govt Jobs: SSC, HAL सहित इन विभागों में निकली हजारों भर्तियां, करें अप्लाई